जारगा बसेड़ी। 02/07/2025
45 वर्षीय युवक बहा नदी के तेज बहाव में, प्रशासन पहुंचा मौके पर
मंगलवार को बसेड़ी क्षेत्र के गांव जारगा में किवाड़ नदी में पानी की आवक अधिक होने के कारण पानी पुलिया के ऊपर बह रहा था। तभी भैंस चरा कर लौट रहा एक युवक पानी के तेज बहाव में बह गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विनोद सिंह पुत्र सत्यपाल सिंह जाति ठाकुर उम्र 45 बर्ष निवासी जारगा रोज की तरह अपनी भैसों को करीलपुरा के हार में चराकर तकरीबन साढ़े तीन बजे वापस भैसों को लेकर घर लौट रहा था तभी नदी की पुलिया पर पानी का तेज बहाव होने से उसका पैर फिसल गया और वह पानी मे बह गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और लोगों ने घटना की सूचना बसेड़ी प्रशासन को दी। घटना की सूचना पर पुलिस प्रशासन एवं तहसीलदार बृजेश कुमार मौके पर पहुंचे। और ग्रामीणों की सहायता से रेस्क्यू अभियान चलाया।लेकिन विनोद का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।
तहसीलदार बृजेश कुमार ने बताया कि मौके पर एसडीआरएफ की टीम पहुंच चुकी है लेकिन अंधेरा होने की वजह से ऑपरेशन रोक दिया गया है।सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा।
बसेड़ी से संवाददाता माधोसिंह परमार