आदिवासी पुनरुत्थान के जनक थे बिरसा मुंडा-राजवीर राजावत

आदिवासी पुनरुत्थान के जनक थे बिरसा मुंडा-राजवीर राजावत

आदिवासियों की हित के लिए सरकार हमेशा तत्पर है धीर सिंह जादौन

आज जिला भाजपा कार्यालय धौलपुर पर भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती जिला अध्यक्ष भाजपा राजवीर सिंह राजावत की अध्यक्षता में मनाई गई, उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजवीर राजावत ने कहा है के 19वीं शताब्दी के अंत में अंग्रेजों ने कुटिल नीति अपनाकर आदिवासियों को लगातार जल, जंगल जमीन और उनके प्राकृतिक संसाधनों से बेदखल करने लगे अतः बिरसा मुंडा ने 1895 में अंग्रेजों की लागू की गई जागीरदारी प्रथा, राजस्व व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई के साथ जंगल जमीन की लड़ाई छेड़ दी बिरसा मुंडा ने सभी आदिवासियों को संगठित कर अंग्रेजों के खिलाफ महा विद्रोह कियाl जिला उपाध्यक्ष भाजपा एवं कार्यक्रम संयोजक धीरसिंह जादौन ने कहा कि भारत सरकार ने आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान याद करने के लिए बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित किया है जादौन ने बिरसा मुंडा की जीवनी पर भी प्रकाश डाला कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद सदस्य कार्यक्रम सहसंयोजक डॉक्टर रामस्वरूप मीणा, जिला महामंत्री एस टी मोर्चा एवं कार्यक्रम सहसंयोजक विवेक रावत, सोशल मीडिया जिला प्रभारी एवं कार्यक्रम सहसंयोजक ऋतिक वर्मा, जिला महामंत्री मदन कोली, जिला उपाध्यक्ष मुकेश हनुमानपुरा, जिला मंत्री विजय त्यागी, पूर्व जिला परिषद सदस्य वाचाराम राम बघेल, विनय परमार, डॉ मनोज शर्मा, लाल गलेथा, पंकज शर्मा, शशिकांत शर्मा, राहुल राणा, अनिल चौधरी योगेश प्रताप सिंह जादौन, पुष्पेंद्र सिंह राजावत, वेद प्रकाश शर्मा, सौरभ कुशवाहा, जय पाराशर, राम ब्रिज गुर्जर, रवि कंसाना आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे । रिपोर्टर ब्यूरो चीफ धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!