जयपुर 3 जनवरी 2026
सीएम भजनलाल शर्मा द्वारा विधानसभा कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित बीजेपी की प्रदेश संगठनात्मक कार्यशाला में की गई सहभागिता
संगठन ही हमारी शक्ति है.. हम सब मिलकर,आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए संकल्पित है..”सीएम भजनलाल शर्मा”

जयपुर..आज शनिवार को सीएम भजनलाल शर्मा द्वारा विधानसभा कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश संगठनात्मक कार्यशाला में सहभागिता करते हुए उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित किया गया..! इस मौके पर मुख्यमंत्री द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि संगठन ही हमारी शक्ति है.. हम सब मिलकर,आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए अंत्योदय के लक्ष्य के साथ समर्पित भाव से कार्य करने के लिए संकल्पित है।
इस मौके पर कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी.एल. संतोष जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे जी, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ जी सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित रहे…!!
जयपुर से हेमंत दुबे की रिपोर्ट