तीन दिवसीय निशुल्क अंग प्रत्यारोपण शिविर 9 जनवरी से शुरू होगा:-
100 से अधिक कृत्रिम अंगों का प्रत्यारोपण किया जाएगा एंकर:-ओड़िशा राउरकेला के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हनुमान वाटिका स्थित त्रिशक्ति धाम में अगले महीने की 7 से 9 तारीख तक तीन दिवसीय निशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जाएगा।

यह शिविर आर्थिक रूप से कमजोर और गंभीर रूप से विकलांग लोगों के लिए आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य 100 से अधिक लोगों को पूर्णतः सक्षम बनाना है। विशेष रूप से, ओडिशा के लोगों को इस शिविर में विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा, झारखंड और छत्तीसगढ़ के लोगों को भी शामिल किया जाएगा। शिविर में मुख्य रूप से हाथ और टांग जैसे अंगों का प्रत्यारोपण किया जाएगा। हाथ और टांग के विशेषज्ञ डॉक्टर शिविर में भाग लेंगे और लाभार्थियों की स्वास्थ्य जांच, अंग परीक्षण, माप और कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण करेंगे। यह जानकारी त्रिशक्ति सेवा ट्रस्ट और लायंस क्लब, वेद व्यास, जो विकलांगों के सामाजिक सेवा और पुनर्वास के लिए एक संस्था है, इस संस्था के द्वारा रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्यक्रम के अध्यक्ष बाबुल गोयल, श्याम बिहारी गोयल, पवन अग्रवाल, निशांत अग्रवाल, अतुल संघवी, प्रतीक कयाल और दौलत अग्रवाल उपस्थित थे, जिन्होंने शिविर के बारे में विस्तृत जानकारी दी। राउरकेला से आर 9 भारत की रिपोर्ट