चंदवारा में धूमधाम से मनाई गई संत रविदास जयंती l
R9 भारत से जयकांत कुमार की रिपोर्ट l

चंदवारा:- प्रखंड के पानी टंकी स्थित चंदवारा पूर्वी में संत शिरोमणि रविदास जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया l इस अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया l कार्यक्रम का संचालन मनोज दास ने किया l सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन चंदवारा पूर्वी मुखिया अनीता देवी ने कियाl संत रविदास जयंती भक्ति में वातावरण हो गया l कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया वहीं स्थानीय युवाओं के द्वारा मोटरसाइकिल रैली भी निकल गई जिसमें युवाओं का बहुत ही उत्साह देखने को मिला l कार्यक्रम को सफल बनाने पर सभी प्रतिनिधियों एवं समस्या भी की अहम भूमिका रही l मौके पर उपस्थित मुख्य सलाहकार संजय दास, मनोज दास ,बंधन राम, सरजू राम, तुलसीदास, शंकर दास, इंद्रदेव दास ,सुरेंद्र दास दीपक दास ,सीता देवी, दिलीप दास ,अन्य लोग उपस्थित थे l