राजाखेड़ा नवीन ग्राम पंचायत डिडवार वासियों ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन। ग्राम पंचायत डिडवार के लोगों ने मतदान बूथ को लेकर ज्ञापन दिया है की हमारे गांव डिडवार में वोट डालने की पर्याप्त व्यवस्था है नवीन ग्राम पंचायत डिडवार बनाई गई है लेकिन फिर भी हमारा बूथ घना का पूरा में रखा गया है जो कि हमारे गांव से 7 किलोमीटर तथा अन्य गांव तेज सिंह का पूरा डिरावली श्रीपाल की घड़ी इन सभी गांव की दूरी घना का पूरा से करीब 10 किलोमीटर से अधिक है अतः हमारी मांग है की मतदान बूथ को हमारे गांव डिडवार में ही रखा जावे। ज्ञापन देने वालों में समस्त ग्राम पंचायत डिडवार छत्रपाल विजयपाल रामनिवास रविंद्र सिंह कालीचरण प्रदीप सिंह फरेंद्र सिंह गिरिराज सिंह राम प्रकाश निहाल सिंह गांव के गढ़ माने लोग उपस्थित रहे संवाददाता मनोज राघव धौलपुर