ABVP के द्वारा दिया ज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई राजाखेड़ा के द्वारा विद्यार्थियों के साथ लगातार भरतपुर यूनिवर्सिटी में हो रहे अत्याचारों के खिलाफ राज की महाविद्यालय राजाखेड़ा प्राचार्य को कुलपति विश्वविद्यालय भरतपुर के नाम ज्ञापन दिया गया।
जब से सेमेस्टर सिस्टम लागू हुआ है तब से B.
.A व BSC जो 3 वर्ष में क्लियर होती थी वह अब पंचवर्षीय योजना बनती जा रही है इससे बच्चों को अपनी डिग्री करने में काफी समय लग रहा है। और समस्त छात्र-छात्राओं की समय की बर्बादी भी हो रही है। इस सत्र को 1 वर्ष होने को है लेकिन प्रथम ईयर की प्रथम सेमेस्टर के एग्जाम होना तो दूर की बात है उनकी एग्जाम फॉर्म फीस भी नहीं भरी गई है।
तथा पिछले वर्ष तो प्रथम सेमेस्टर एग्जाम का रिजल्ट इतना खराब गया इसकी कोई संभावना नहीं थी एक-एक स्टूडेंट के चार-चार बैक रख दिए हैं।
वह भी उसे स्टूडेंट के उसे विषय में जिसमें उसकी 12वीं में 85 तक मार्क थे
अतः श्रीमान जी से निवेदन है कि स्टूडेंटों के भविष्य के साथ खिलवाड़ ना किया जाए अब तक बहुत हो गया अब तो स्टूडेंटों का खून पीना छोड़ो।
स्टूडेंट्स आगे के उज्जवल भविष्य की ओर ध्यान दें।
ज्ञापन देने वालों में
भाग संयोजक पतंजलि का अध्यक्ष आदित्य गोस्वामी विष्णु संदीप विनीता खुशबू शिवानी मोहिनी स्वाती रंजना। संवाददाता ब्यूरो चीफ धौलपुर