नवीन स्टेट हाइवे किसानों की बेशकीमती भूमि अधिग्रहण का मुआवजे को लेकर उग्र प्रदर्शन।

नदबई उप तहसील मुख्यालय लखनपुर मे नवीन हाईवे निर्माण व किसानों की बेशकीमती भूमि का अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू होने पर उच्च मुआवजा राशि उपलब्ध करवाये जाने की मांग को लेकर किसानों ने उग्र प्रदर्शन कर सरकार का ध्यानाकर्षण किया गौरतलब है की एनएच 21 पहरसर मोड वाया उप तहसील मुख्यालय लखनपुर, उच्चैन से गहनौली मोड 20 किमी नवीन हाईवे निर्माण जो की शाहपुर, लखनपुर, टोहिला, अटारी, बछामदी, पीगोंरा,अंधियारी, उच्चैन, पिचूना,मदरियापुरा व सैदपुर सहित 30 गांव के किसानों की बेशकीमती भूमि अधिग्रहण होनी है परन्तु मुआवजे का अभी तक प्रशासन द्वारा कोई भी रोडमैप तैयार नहीं किया और ना ही गरीब किसानों की बेशकीमती जमीन के मुआवजा राशि दिलाने की प्रक्रिया शुरू की है। आज उप तहसील कार्यालय लखनपुर पर किसानों ने उच्च मुआवजा एक एयर भूमि का मुआवजा एक करोड दिये जाने को लेकर प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर काका इंदरसिंह,महेश लखनपुर, दारासिंह चौधरी,मुनीम सोलंकी, भूरा सोलंकी, लालसिंह, रवि चौधरी,अजरूद्दीन,विक्रम पहलवान, डिप्टी डिगम्बर,पिंटू परसवारा,परसराम पंडित, नंदकिशोर कटारा,प्रकाश,दादा रतनसिंह रतना टोहिला,लाखन राजपूत, यादराम ठेकेदार आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्टर राहुल डागुर राजस्थान भरतपुर