कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धौलपुर, बाड़ी, राजाखेड़ा धौलपुर में विधिक सेवा शिविर आयोजित हुये।

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धौलपुर, बाड़ी, राजाखेड़ा धौलपुर में विधिक सेवा शिविर आयोजित हुये।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एवं आई.डी.बी.आई. बैंकों की विषेश प्रि-लिटिगेशन लोक अदालत में ऋण खातों से संबंधित प्रकरणों में राजीनामे के माध्यम से हुआ 12 प्रकरणों का निस्तारण

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं सदस्य सचिव महोदय, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के पत्रांकः-क्रमांक: F4 (248) नालसा / वि. सचिव / Special. Lok Adalat/2026/ 1502-1545 दिनांक: 24/02/26 की अनुपालना में एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धौलपुर संजीव मागो के मार्गदर्शन में शैला फौजदार न्यायिक मजिस्ट्रेट धौलपुर की अध्यक्षता में आज दिनांक 14.02.2026 (द्वितीय शनिवार) को जिला मुख्यालय धौलपुर एवं ताल्लुका मुख्यालयों बाड़ी/राजाखेड़ा पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एवं आई.डी.बी.आई. बैंकों की विशेष प्रि-लिटिगेशन लोक अदालत के लिए प्रो-बोनो लोक अदालत बैंच का गठन किया गया
जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एवं आई.डी.बी.आई. बैंकों की विषेष प्रि-लिटिगेशन लोक अदालत में ऋण खातों से संबंधित प्रि-लिटिगेषन प्रकरणों मे धौलपुर मुख्यालय में कुल 1300 प्रकरण चिन्हित किए गए जिसमें 4 प्रकरणों का निस्तारण किया गया राशि 5,80,000 एवं बाड़ी में 134 प्रकरण चिन्हित किए गए जिसमें 2 प्रकरणों का निस्तारण किया गया राशि 3,40,000 एवं राजाखेड़ा में 60 प्रकरण चिन्हित किए गए जिसमें 6 प्रकरणों का निस्तारण किया गया राशि 7,75,300 अतः कुल प्रकरण धौलपुर/बाड़ी/राजाखेड़ा में 1494 प्रकरण चिन्हित किए गए जिसमें 12 प्रकरणों का निस्तारण किया गया राशि 16,95,300 रुपए राशि का अवॉर्ड पारित किया गया।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एवं आई.डी.बी.आई. बैंकों की विशेष प्रि-लिटिगेशन लोक अदालत के दौरान धौलपुर मुख्यालय पर शैला फौजदार न्यायिक मजिस्ट्रेट धौलपुर, आराधना शर्मा अधिवक्ता धौलपुर, रोहित पाराशर कनिष्ठ सहायक धौलपुर, इसी प्रकार ताल्लुका बाड़ी में सुनील कुमार गुप्ता न्यायाधीष अध्यक्ष ताल्लुका विधिक सेवा समिति बाड़ी, बृजकिशोर शर्मा अधिवक्ता बाड़ी, पंकज कनिष्ठ सहायक बाड़ी एवं इसी प्रकार ताल्लुका राजाखेड़ा में आकाश शर्मा न्यायाधीश अध्यक्ष ताल्लुका विधिक सेवा समिति राजाखेड़ा, होतम सिंह जादौन अधिवक्ता राजाखेड़ा, अंकित मंगल कनिष्ठ सहायक राजाखेड़ा एवं समस्त एसबीआई अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे। संवाददाता ब्यूरो चीफ धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!