जयपुर 16 फरवरी 2026
RGHS घोटाला मामला..
आरबीएम अस्पताल भरतपुर के दो नर्सिंगऑफिसरों सहित कुल 6 चिकित्साकर्मी निलंबित
जयपुर.. RGHS (राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम) में सामने आई अनियमितताओं को लेकर राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है,जानकारी के अनुसार, आरजीएचएस मे कार्ड से फर्जी क्लेम उठाने और दवाओं के बिल मे गड़बडी करने के आरोप मे भरतपुर–डीग के 6 चिकित्साकर्मियों को सस्पेंड किया गया है।आरजीएचएस मे अनियमितताओं के इस मामले मे राज्य स्तर से बडी कार्रवाई करते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग ने शनिवार को निलंबन आदेश जारी किए हैं।
RGHS घोटाला मामला
ये चिकित्साकर्मी हुए सस्पेंड
1 – सुरेश चंद गुप्ता. RBM हॉस्पिटल
2 – सौरभ कुमार रावत. RBM हॉस्पिटल –
3 – मंजु कुमारी. उप स्वा. केन्द्र नगला माई
4 – मीना कुमारी चौधरी. उप स्वा. केन्द्र खुडासा
5 – सत्यप्रकाश छावडी. राज. उप जिला अस्पताल बयाना
6 – किशन देई. उप स्वा. केन्द्र कुचावटी (डीग)
जयपुर से हेमंत दुबे