राजाखेड़ा में गूंजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे,महाकाल शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब।

राजाखेड़ा।राजस्थान के धौलपुर जिले के राजाखेड़ा नगर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धा,आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रातःकाल से ही बाबा महाकाल के मंदिरों एवं शिवालयों में ॐ नमः शिवाय और हर-हर महादेव के गगनभेदी जयघोष से पूरा नगर शिवमय हो उठा।लगातार सात वर्षों से सक्रिय महाकाल सेवा सुरक्षा संस्थान द्वारा इस वर्ष भी भव्य महाकाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया।दोपहर लगभग 12 बजे शोभायात्रा का शुभारंभ राजाखेड़ा स्थित प्राचीन वनखंडेश्वर मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ किया गया।
शोभायात्रा वानखंडेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर नयावास मोहल्ला, कान्यकुब्ज मोहल्ला, थाना राजाखेड़ा होते हुए नगर के मुख्य बाजार मार्ग से निकली और पीर की मोहल्ला,छैकुरिया बस्ती मार्ग से पुनः वनखंडेश्वर मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।नगर के मुख्य बाजार स्थित राम खिलाड़ी चौराहा पर महाकाल सेवा सुरक्षा संस्थान द्वारा भव्य मंच की व्यवस्था की गई थी, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजाखेड़ा नगर के निवर्तमान अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह जादौन,पवन उपाध्याय एवं डी.के. ठाकुर रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में युवा नेता सोनू बांकुरे, जितेंद्र सिंह एवं अरविंद उर्फ लाला गलेथा उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता दीपक ठाकुर ने की।
दीपक ठाकुर ने बताया कि संस्था प्रत्येक वर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर इस भव्य आयोजन का निरंतर संचालन करती आ रही है तथा भविष्य में भी ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।शोभायात्रा के दौरान स्थानीय एवं बाहरी कलाकारों ने मनमोहक धार्मिक प्रस्तुतियां दीं। बाल स्वरूप में सजे बाबा भोलेनाथ, हनुमान जी, राधा-कृष्ण, गणेश जी एवं महाकाल के गणों के दिव्य रूप ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। खाटूश्याम, मां भारती एवं अन्य आकर्षक झांकियों ने वातावरण को पूर्णतः भक्तिमय बना दिया। पूरा नगर भक्ति और उत्साह से सराबोर दिखाई दिया।कार्यक्रम के मंच का संचालन रविंद्र सिंह चौहान द्वारा किया गया। आयोजन समिति में महाकाल सेना सेवा संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष दीपक परिहार, प्रदेश सचिव पुष्पेंद्र शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष आकाश ठाकुर, अभिषेक गुप्ता, अंकुश जादौन, रवि सिंह,रोहित सिंह पंवार, सौदान सिंह, प्रमोद सिंह,दुर्गेश ठाकुर,ललित जादौन,कुलदीप राघव,लक्की ठाकुर,नीतेश शर्मा,गिर्राज,कन्हैया,रामवीर, सतेंद्र तोमर,रमाकांत सिकरवार,शिवम सिकरवार, अंशु शर्मा,हरीश,कुलदीप सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।समूचे आयोजन में नगरवासियों की उल्लेखनीय भागीदारी रही, जिससे वातावरण पूर्णतः श्रद्धामय एवं उल्लासपूर्ण बना रहा।हर-हर महादेव के जयकारों के साथ महाकाल शोभायात्रा का भव्य समापन हुआ। संवाददाता ब्यूरो चीफ धौलपुर मनोज राघव