जयपुर पुलिस का नो-पॉर्किंग लॉक अभियान,300 व्हील लॉक से की जायेगी कार्यवाही

जयपुर 18 फरवरी 2026

जयपुर पुलिस का नो-पॉर्किंग लॉक अभियान,300 व्हील लॉक से की जायेगी कार्यवाही

जयपुर, 18 फरवरी 2026 पुलिस आयुक्त जयपुर सचिन मित्तल के निर्देशों की पालना में आयुक्तालय जयपुर में यातायात पुलिस जयपुर आमजन को सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने हेतु लगातार प्रयासरत है। जिंसके तहत शहर में वाहन चालकों द्वारा अपने वाहन मुख्य मार्ग पर पार्क कर दिये जाते है। जिससे मुख्य मार्ग पर चलने वाला यातायात प्रभावित होता हैं, एवं यातायात का दबाव बना रहता है। आमजन को सुगम एवं सुव्यवस्थित यातायात उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा यातायात के अत्यधिक दबाव वाले मुख्य मार्गों को चिन्हित कर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इस स्थानों / मार्ग पर काफी संख्या में वाहन चालकों के द्वारा नो पार्किंग में वाहन खड़े कर दिये जाते हैं, जिससे यातायात अवरुद्ध होता है। यातायात पुलिस द्वारा इस अभियान के तहत कुल 80 टीम बनाई गई है। प्रत्येक टीम को आवश्यकतानुसार व्हील लॉक दिये गये है यह टीम वाहन के फ्रंट व्हील को व्हील लॉक से लॉक करेगी एवं वाहन के फ्रंट-ग्लास पर प्रिंटेड स्टीकर लगाया जायेगा। स्टीकर पर टीम के अधिकारी के मोबाईल नम्बर दिये जायेगे। वाहन स्वामी / चालक टीम अधिकारी से सम्पर्क कर नियमानुसार जुर्माना राशि (दुपहिया / तिपहिया वाहनः 100 रूपये, पश्चातवर्ती 200 रूपये, चारपहिया वाहनः-200 रूपये, पश्चात्तवर्ती 400 रूपये) का भुगतान कर व्हील लॉक को हटवा सकेगा।
नो-पार्किंग लॉक समझाईश अभियान सात दिवस तक चलाया जायेगा, इसके पश्चात दिनांक 26.02.2026 से वाहनों में व्हील लॉक की कार्यवाही कर उपरोक्तानुसार जुर्माना लिया जायेगा।

जयपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!