अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंगठन के अनिल शर्मा बने भरतपुर संभाग के महासचिव, संगठन को मजबूत करने का संकल्प
धौलपुर। अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंगठन ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिले के कैथरी गांव निवासी अनिल शर्मा को भरतपुर संभाग का महासचिव नियुक्त किया है। नियुक्ति की घोषणा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पदमाकर कुमार द्विवेदी ने की।
नवनियुक्त महासचिव अनिल शर्मा ने कहा कि उन्हें संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का वे पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। समाज के हितों की रक्षा और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि समाज में जहां भी बिखराव की स्थिति होगी, वहां एकजुटता स्थापित कर सभी को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जाएगा।
शर्मा ने समाज के सर्वांगीण विकास के लिए ठोस और सार्थक पहल करने की बात कही। उन्होंने विशेष रूप से बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, समाज में व्याप्त मृत्यु भोज, दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को समाप्त करने तथा युवाओं को नशे और व्यसन से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प व्यक्त किया।
उनकी नियुक्ति पर विनीत शर्मा, सत्यप्रकाश शर्मा, सत्यवीर शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, राजू शर्मा और शैलेष कबीर सहित समाज के कई लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं। संवाददाता ब्यूरो चीफ धौलपुर