पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बाड़ी कोतवाली, बसेड़ी एवं कंचनपुर पुलिस थानों का किया औचक निरीक्षण।

पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बाड़ी कोतवाली, बसेड़ी एवं कंचनपुर पुलिस थानों का किया औचक निरीक्षण।

 

मालखानों, कोत, बैरिको, रिकॉर्ड रुम आदि की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर थाना भवनो की साफ सफाई व्यवस्था का भी लिया जायजा।

 

पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान आईपीएस ने आज बाडी कोतवाली, बसेडी एवं कंचनपुर पुलिस थानो का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोत, कम्प्यूटर कक्ष, मालखाना, रसोईघर, पुलिस बैरकों सहित संपूर्ण थाना परिसर की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश निर्देश दिए। उन्होंने मालखाना के निरीक्षण के दौरान जब्त किए गए सामान की स्थिति, सुरक्षा और रिकॉर्ड व्यवस्था की जांच की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि मालखाने में पारदर्शिता और अनुशासन सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा रिकॉर्ड पूरी तरह अद्यतन रखे जाएं। किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता को किसी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने थाना परिसर के रसोईघर का निरीक्षण किया। भोजन की गुणवत्ता और रसोई की स्वच्छता का जायजा लेते हुए उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को स्वास्थ्यवर्धक, स्वच्छ और संतुलित भोजन उपलब्ध कराया जाना अनिवार्य है। थाना परिसर में पुलिस कर्मचारियों के आवास (बैरकों) की स्थिति का भी उन्होंने गहन निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई, मरम्मत और बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही, पुलिसकर्मियों के मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए थाने में खेलकूद और मनोरंजन की सुविधाएं जल्द शुरू की जाएं, जिससे तनावमुक्त और प्रेरणादायक वातावरण बन सके। आमजन के साथ पुलिस के व्यवहार पर जोर देते हुए कहा कि थाने में आने वाला प्रत्येक व्यक्ति सम्मान और संवेदनशीलता का पात्र है। चाहे वह शिकायतकर्ता हो, गवाह या कोई आगंतुक पुलिसकर्मियों को जनसेवक की भावना के साथ व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि थाना आमजन के लिए भरोसे और न्याय का पहला दरवाजा है, इसलिए व्यवहार में नरम स्वभाव और सहानुभूति अनिवार्य है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को रिकॉर्ड अद्यतन व व्यवस्थित रखे जाएं, शिकायतों पर त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित हो, परिसर की स्वच्छता बनी रहे और महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं बच्चों के साथ विशेष संवेदनशीलता का व्यवहार किया जाए। साथ ही, आमजन से संवाद व विश्वास बढ़ाने के प्रयासों को भी प्राथमिकता दी जाए आदि के सम्बन्ध में भी दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थाना स्टाफ से संवाद करते हुए पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने कहा कि आमजन की सुरक्षा एवं सहायता के लिए में हमें सदैव तत्पर रहना चाहिए। इस दौरान तीनों थानों के थानाधिकारीगण मय स्टाफ उपस्थित रहें। संवाददाता मनोज राघव ब्यूरो चीफ धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!