विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के अंतर्गत मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई आयोजित..

भरतपुर 21 फरवरी 2026

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के अंतर्गत मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई आयोजित..

भरतपुर…भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य में दिनांक 27.10.2025 को मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण, 2026 कार्यक्रम घोषित किया गया था, जिसके अन्तर्गत दिनांक 04. 11.2025 से दिनांक 11.12.2025 तक गणना चरण के दौरान सभी मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरण एवं संग्रहण का कार्य सम्पन्न किया गया है। गहन पुनरीक्षण कार्य प्रारम्भहोने से पूर्व विधानसभा क्षेत्र नदबई 074 में कुल मतदाताओं की संख्या 297126 थी जिनको गणना प्रपत्र वितरित किए गए थे। विधानसभा क्षेत्र में गणना चरण के दौरान कुल 281599 मतदाताओं द्वारा अपने गणना प्रपत्र भरकर जमा करवा दिए गए है।यद्यपि यह उल्लेखनीय है कि 8579 मतदाताओं के पंजीकरण हेतु फार्म ऑनलाईन किये गये जिनका नाम विहित प्रकिया के पश्चात मतदाता सूची में जोड दिया गया है। जिसके उपरान्त विधानसभा क्षेत्र नदबई 074 में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 अंतिम प्रकाशन में पुरूष मतादाताओं की संख्या 152051 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 129548 कुल 281599 मतदाता है।आयोग के निर्देशानुसार इस संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक भी आयोजित की गई , जिसमें राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा भाग लिया गया…जिनमें आम आदमी पार्टी से नरेन्द्र आर शर्मा, आई एन सी से प्रशांत उपाध्याय,भाजपा से दिलीप सिंह,बसपा से ध्रुव सिंह तथा आर एल पी से महेश सिनसिनवार मौजूद रहे…!!

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!