सुशीलावती सरकारी महिला महाबिद्यालय, राउरकेला में खाद्य प्रदर्शनी मेला आयोजित
मेला में बढ़ चढ़ के भाग लिये महिला बिद्यार्थी एंकर :-ओड़िशा प्रदेश सुशीलावती सरकारी महिला महाबिद्यालय में तीसरा खाद्य प्रदर्शनी मेला-2026 शनिवार आयोजित हुआ | इस वर्ष का उत्सव गुड फूड: गुड मूड की थीम के तहत आयोजित किया गया है इस वर्ष, कॉलेज ने गुड फूड: गुड मूड की थीम के तहत फूड फेस्टिवल प्रस्तुत किया। मेले में, विभिन्न भारतीय स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ जैसे काकरा पीठा, मंडा, पोड पीठा, चौल बड़ा, फल खाद्य पदार्थ, पीने योग्य दही, टंक तोरानी, लस्सी और मटकी में भर्ती खाद्य सामग्री कॉलेज के महिला छात्रों द्वारा प्रदर्शित किया गया था। उत्सव के लिए आयोजित सभा कार्यक्रम का समन्वय कॉलेज के प्रकाश सोरेन, दीपिका माझी, अभिलिप्सा दास और सबिता नायक ने किया। यह फेस्टिवल कॉलेज की प्रिंसिपल इप्सिबा एक्का की मार्गदर्शन में आयोजित किया गया था,अतिथि के रूप में आरएमसी के फ़ूड सेफ़्टी ऑफ़िसर दीक्षा डे थीं और जज के रूप में मोनालिसा टोप्पो थीं। उन्होंने कहा कि इंसानों को बैलेंस्ड और हेल्दी खाने की ज़रूरत होती है, गर्मी लगभग आ गई है, इसलिए यह फ़ूड फ़ेयर इंडियन खाने के अट्रैक्शन और पब्लिक अवेयरनेस के लिए है, यह एक सुंदर प्रोग्राम था, हम इसके लिए कॉलेज को धन्यवाद देते हैं। आखिर में दीपिका माझी ने आभार जताया
राउरकेला ब्यूरो की रिपोर्ट आर 9भारत