भरतपुर 11 मार्च 2026
दादी हृदय मोहिनी का पांचवां पुण्य स्मृति दिवस दिव्यता दिवस के रूप में मनाया गया

भरतपुर…. जिले के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र नदबई में आज दादी हृदय मोहिनी का पांचवां पुण्य स्मृति दिवस दिव्यता दिवस के रूप में मनाया गया । सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी संतोष बहन ने बताया कि दादी जी अल्प आयु में संस्था में आई। वह बहुत ही शांत स्वभाव की धीर गंभीर थी। दादी जी सदैव सभी के प्रति शुभ भावना रखती थी दादी का स्वभाव बहुत ही मधुर था वे सदैव कहती थी। हर कार्य परमात्मा की स्मृति में रहकर के करो और सभी से मीठा बोलो यह मीठी टोली सभी को खिलाओ। कार्यक्रम के अंत में सभी ने दादी जी के समक्ष पुष्पांजलि व श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने अंदर की बुराइयों का त्याग करने का संकल्प किया.. कार्यक्रम के अंत में सभी को भोग प्रसादी वितरित की गई । कार्यक्रम में इस मौके पर गोपाल, बालवीर राजेश ,आनंद, अजीत रामस्वरूप आदि सहित अनेक लोगों ने भाग लिया…!!
हेमंत दुबे