लखनपुर उप तहसील कार्यालय को 2.20 लाख रुपये स्वीकृत क्षेत्र मे खुशी की लहर

भरतपुर 13 मार्च 2026

लखनपुर उप तहसील कार्यालय को 2.20 लाख रुपये स्वीकृत क्षेत्र मे खुशी की लहर

भरतपुर .. नदबई की उप तहसील कार्यालय लखनपुर मे राजस्व कार्यों के लिए दो डेस्कटॉप कम्प्यूटर, प्रिन्टर,स्कैनर मय इनवर्टर के लिए 2 लाख 20 हजार की वित्तीय स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र मे खुशी की लहर दौड़ गई समाजसेवी एडवोकेट महेश लखनपुर ने बताया की उप तहसील कार्यालय लखनपुर मे पुराने व खटारा डेस्कटॉप, प्रिन्टर,स्कैनर होने से किसानों के राजस्व कार्य प्रभावित होते थे साथ ही ग्रामीण क्षेत्र होने से विधुत कटौती होने पर खराब इनवर्टर जो शोपीस बना हुआ था विधुत ना होने पर किसानों को वयनामा,गोदनामा, दानपत्र,रिलीजडीड,पट्टा रजिस्ट्रेशन,वसीयत के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता था। इस संबंध में गांव अटारी प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को समाजसेवी एडवोकेट महेश लखनपुर ने ग्रामीणों के साथ पत्र द्वारा उक्त समस्या के बारे मे अवगत करवाया गया था। इस पर राजस्व मंडल अजमेर द्वारा उप तहसील कार्यालय लखनपुर मे किसानों के राजस्व कार्यों हेतु दो नवीन डेस्कटॉप, प्रिंटर,स्कैनर व इनवर्टर के लिए 2 लाख 20 हजार रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है अब क्षेत्रीय किसानों को राजस्व कार्यों के लिए परेशान नहीं होना पडेगा। इसके लिए महेश लखनपुर ने ग्रामीणों के साथ विकास पुरुष मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व क्षेत्रीय विधायक कुंवर जगतसिंह का आभार प्रकट किया गया…!!

हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!