पलिया विधायक ने की बाढ़ से निपटने हेतु की बैठक

पलिया विधायक ने की बाढ़ से निपटने हेतु की बैठक

पलिया में क्षेत्र की संभावित बाढ़ समस्या को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्री अनिल कुमार निरंजन (अधीक्षण अभियंता, बाढ़ मंडल लखीमपुर खीरी), श्री अजय कुमार (अधिशासी अभियंता, बाढ़ खंड शारदा नगर), श्री गजेंद्र वर्मा (सहायक अभियंता) एवं श्री कुंदन लाल (जूनियर इंजीनियर) उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान पलिया शहर एवं आसपास के क्षेत्रों को आगामी बाढ़ से सुरक्षित रखने के लिए विस्तृत एवं गहन समीक्षा की गई। बाढ़ की गंभीरता को देखते हुए संभावित खतरों, बचाव कार्यों तथा आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर संबंधितकारियों को निर्देशित किया कि समय रहते सभी आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए, ताकि पलिया की जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। जनहित एवं क्षेत्र की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर हर आवश्यक कदम उठाए जाए
कमल शर्मा पलिया, लखीमपुर खीरी R9.भारत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!