सिकंदराबाद से गोला रोड पर सड़क हादसा, पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला ‘रिंकू’ ने दिखाई मानवता

सिकंदराबाद से गोला रोड पर सड़क हादसा, पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला ‘रिंकू’ ने दिखाई मानवता

शनिवार देर रात गोला से सिकंदराबाद रोड पर एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसी रास्ते से गुजर रहे गोला नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला ‘रिंकू’ ने तत्काल मानवता का परिचय देते हुए घायल व्यक्ति की मदद की।

मिली जानकारी के अनुसार पालिका अध्यक्ष ने घटना को देखते ही तुरंत एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में एम्बुलेंस मौके पर पहुंची, जिसके बाद घायल व्यक्ति को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजवाया गया। समय रहते सहायता मिलने से घायल को उपचार मिल सका।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि समय पर मदद न मिलती तो घायल की स्थिति और गंभीर हो सकती थी। पालिका अध्यक्ष द्वारा दिखाई गई तत्परता और मानवता की क्षेत्र में सराहना की जा रही
कमल शर्मा जिला संवाददाता, R9.भारत
छोटी काशी, गोला,लखीमपुर खीरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!