आज उद्यमी संवाद समारोह के अंतर्गत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उद्योगपतियों से खुलकर किया संवाद

जयपुर 18 मार्च 2026

आज उद्यमी संवाद समारोह के अंतर्गत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उद्योगपतियों से खुलकर किया संवाद

इंडस्ट्रियल पार्क प्रमोशन सहित तीन नई नीतियों का किया गया अनावरण

226 करोड़ रुपये के कार्यों के शिलान्यास सहित 119 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की योजनाओं के लाभार्थियों को सौंपे गए चेक, स्वीकृति पत्र और भूमि आवंटन पत्र

 

जयपुर.. आज राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में आयोजित हो रहे कार्यक्रमों के क्रम में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा बुधवार (18 मार्च) को उद्यमी संवाद समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अंतर्गत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा उद्योगपतियों के साथ संवाद करते हुए 3 नई नीतियों का अनावरण, विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास, लाभार्थियों को चेक, स्वीकृति पत्र, भूमि आवंटन पत्र सहित अन्य सौगातें प्रदान की गई ।

राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में होने वाले इस आयोजन में मुख्यमंत्री राजस्थान इंडस्ट्रियल पार्क प्रमोशन पॉलिसी, राजस्थान एयरोस्पेस एंड डिफेंस और राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी का भी अनावरण किया गया। इसके अलावा रीको आद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास से जुड़े 119 करोड़ रुपये लागत के 40 कार्यों का लोकार्पण और 226 करोड़ रुपये के 46 कार्यों का शिलान्यास भी सीएम शर्मा द्वारा किया गया…।
इस मौके पर सीएम शर्मा द्वारा एकीकृत क्लस्टर विकास योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार और विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना के तहत लाभार्थियों को ऋण के चेक भी सौपें गए। साथ ही, एमएसएमई नीति, निर्यात प्रोत्साहन नीति, आरएफसी की युवा उद्यम प्रोत्साहन योजना के तहत लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर रीको के ऋण के स्वीकृति पत्र, जोधपुर-पाली-मारवाड़ और बूढ़ी बावल औद्योगिक क्षेत्रों के आरक्षण पत्र सहित लीज डीड और अलॉटमेंट लेटर भी प्रदान करने के साथ ही सीएसआर के तहत एसएमएस हॉस्पिटल और ‘अपना घर‘ को डमी चेक भी प्रदान किए गए…!!
इस अवसर पर सीएम द्वारा उद्योग विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन करने के साथ ही कहा कि हमारा लक्ष्य निवेश, नवाचार और रोजगार के अवसरों को बढ़ाकर राजस्थान को देश का अग्रणी औद्योगिक हब बनाना है…!!

जयपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!