पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में आगामी नवरात्रा, ईद, रामनवमी, महावीर जयंती, हनुमान जयंती के पर्वों को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए हो रही है सीएलजी सदस्यों की बैठक।

पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ मुख्यालय बाड़ी कमल कुमार जांगिड़ के सुपरविजन में जिले में आगामी त्यौहार, मेले सहित आदि आयोजनों के सम्बन्ध में पुलिस के पुख्ता बंदोबस्त के साथ ही अन्य आवश्यक गतिविधियों का माकूल प्रबंधन किया जा रहा है। इसी सिलसिले में पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में जिले के सभी थानाधिकारियों को आगामी नवरात्रि/रामनवमी, ईद, महावीर जयंती, हनुमान जयंती सहित अन्य त्यौहारों को सकुशल एवं शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए सीएलजी सदस्यों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए। इसके अन्तर्गत जिले के सभी थानों पर सीएलजी सदस्य, सुरक्षा सखी सदस्य, पुलिस मित्र सदस्य, ग्राम रक्षक सदस्य एवं शांति समिति सदस्यों की संयुक्त मीटिंग का आयोजन किये जा रहे है। इस दौरान नवरात्रि स्थापना, रामनवमी एवं ईद के त्यौहार को मध्ये नजर रखते हुए कस्वे में कानून व्यवस्था की स्थापना हेतु आमजन व कम्युनिटी पुलिसिंग के सदस्यों से पुलिस सुरक्षा में अपेक्षित और बेहतर व्यवस्था बाबत् चर्चा की गयी तथा लोगों से सुझाव आमंत्रित किए गए। वहीं ईद के त्यौहार में सभी एक-दूसरे के धर्म प्रति आस्था का पालन करते हुए आपसी प्रेम व सौहार्द बनाते हुए पुलिस की व्यवस्था में सहयोग करें। इसके अलावा साइबर क्राइम, यातायात नियमों सहित अन्य विषयों के जानकारी सदस्यों को दी गई पुलिस अधिकारियों ने ईद और नवरात्रि का पर्व सौहार्द से मनाने का आह्वान किया। असमाजिक गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की।मीटिंगों में दिए गए सुझावों पर पुलिस द्वारा अमल किया जाएगा। संवाददाता ब्यूरो चीफ मनोज राघव धौलपुर