थाना पलिया पुलिस द्वारा, गैंगेस्टर एक्ट के अन्तर्गत अवैध रूप से अर्जित चल-अचल कुल 40,30,000/- की सम्पत्ति की कुर्की की कार्यवाही की गई

थाना पलिया पुलिस द्वारा, गैंगेस्टर एक्ट के अन्तर्गत अवैध रूप से अर्जित चल-अचल कुल 40,30,000/- की सम्पत्ति की कुर्की की कार्यवाही की गई

 

पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष पलिया के नेतृत्व में आज दिनांक 22.03.2026 को थाना पलिया पुलिस द्वारा, मु0अ0सं0 394/25 धारा 2(b)(2)/3 उ०प्र० गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप (निवारण) अधिनियम 1986 मे नामित अभियुक्त गैंग सदस्य विक्की नेपाली उर्फ विक्की गुप्ता पुत्र बेंचूराम व बसन्ती गुप्ता पत्नी विक्की नेपाली उर्फ विक्की गुप्ता नि0ग्राम थारूपुरवा मजरा मकनपुर थाना पलिया जनपद खीरी द्वारा पलिया एवं नेपाल बार्डर क्षेत्र में बड़े स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी कर अवैध रूप से अर्जित की गई चल-अचलसम्पत्ति कुल 40,30,000/- ( चालीस लाख तीस हजार रुपये)रुपये श्रीमान जिला-मजिस्ट्रेट महोदया लखीमपुर खीरी के आदेश के क्रम में राज्य सरकार के पक्ष में कुर्क की गई है ।
उल्लेखनीय है कि अभियुक्त गैंग सदस्य विक्की नेपाली उर्फ विक्की गुप्ता पुत्र बेंचूराम व बसन्ती गुप्ता पत्नी विक्की नेपाली उर्फ विक्की गुप्ता नि0ग्राम थारूपुरवा मजरा मकनपुर थाना पलिया जनपद खीरीद्वारा बडे स्तर पर पलिया एवं नेपाल बार्डर क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करते हुए अवैध सम्पत्ति अर्जित की गयी है ।
इस गिरोह से पूर्व में अवैध मादक पदार्थ की बरामदगी भी गई थी । अभियुक्त गैंग सदस्य विक्की नेपाली उर्फ विक्की गुप्ता पुत्र बेंचूराम व बसन्ती गुप्ता पत्नी विक्की नेपाली उर्फ विक्की गुप्ता उपरोक्त द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करबड़ी मात्रा में अवैध सम्पत्ति अर्जित की गई है जिनके द्वाराकाफी धन अपनी सुख सुविधाओं में खर्च किया जा चुका है। अवैध सम्पत्ति को उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम की धारा 14(1) के तहत कुर्क किये जाने हेतु श्रीमती ख्याति गर्ग, पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद खीरी के कुशल नेतृत्व में थानाध्यक्ष कोतवाली पलिया व थानाध्यक्ष थाना सम्पूर्णानगर द्वारा अभियुक्तगण की चल-अचल सम्पत्ति की जब्तीकरण हेतु रिपोर्ट प्रेषित की गई थी । प्रेषित रिपोर्ट के आधार पर जिला मजिस्ट्रेट महोदया जनपद लखीमपुर खीरी के वाद संख्या 608/2026 दिनांकित 18.03.2026 द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तगण विक्की नेपाली उर्फ विक्की गुप्ता पुत्र बेंचूराम व बसन्ती गुप्ता पत्नी विक्की नेपाली उर्फ विक्की गुप्ता उपरोक्त द्वारा अपराध घटित करके अवैध रूप से अर्जित की गयी चल-अचल सम्पत्ति को जब्त / कुर्क करने का आदेश निर्गत किया गया था। उपरोक्त आदेश के क्रम में आज दिनांक 22.03.2026 को राजस्व विभाग व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 01 मकान जो 1100 वर्गफीट( गाटा संख्या 748 रकबा 0.664 हे0) के प्लाट जो गैंग सदस्य बसन्ती गुप्ता उपरोक्त के नाम दर्ज है जिसकी अनुमानित कीमत करीब 40,30,000/- रूपया की अचल सम्पत्तिकुर्क करने की कार्यवाही सम्पादित की गई है। उक्त कार्यवाही से अपराधियों में कड़ा संदेश प्रेषित हुआ तथा आम जन-मानस द्वारा उक्त कार्यवाही की काफी सराहना की गई । अपराध में लिप्त अभियुक्तो के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही का अभियान प्रचलित रहेगा ।

कमल शर्मा जिला संवाददाता R9.भारत पलिया,लखीमपुर खीरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!