पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस फोर्स के साथ बाडी शहर में किया फ्लैग मार्च, मुख्य बाजार में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस फोर्स के साथ बाडी शहर में किया फ्लैग मार्च, मुख्य बाजार में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

आगामी रामनवमी, महावीर जयंती, हनुमान जयंती व अम्बेडकर जयंती आदि त्योहारो के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक श्री विकास सांगवान के नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ मुख्यालय बाड़ी कमल कुमार जांगिड़ के सुपरविजन में भारी पुलिस बल ने किया पैदल मार्च।

 

जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य एवं आगामी रामनवमी, महावीर जयंती, हनुमान जयंती व अम्बेडकर जयंती के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने आज शाम पुलिस अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ बाडी शहर में फ्लैग मार्च किया। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल का नेतृत्व करते हुए बाड़ी कस्बे के मुख्य बाजारों में पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया और पुलिस व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया एवं मुख्य बाजार की स्थिति का अवलोकन किया। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया है का पैदल मार्च का उद्देश्य आगामी त्यौहार आदि में शांति व्यवस्था को सुनिश्चित करना, असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश देना और नागरिकों को सुरक्षा का अहसास कराना है। पैदल मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने के बाद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पैदल मार्च के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ मुख्यालय बाड़ी कमल कुमार जांगिड़, वृताधिकारी वृत्त बाडी महेन्द्र कुमार, थानाधिकारी बाडी कोतवाली देवेन्द्र शर्मा, थानाधिकारी थाना बाड़ी सदर मौहर सिंह मीणा, QRT टीम, पुलिस थानों का जाप्ता एवं प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!