भारतीय जनता पार्टी राजाखेड़ा मंडल द्वारा आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर एवं कार्यशाला का किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में प्रशिक्षण के प्रभारी के रूप में हरेंद्र सिंह राव, मुख्य वक्ता विशम्बर शर्मा उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यशैली एवं आगामी योजनाओं के बारे में विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया। मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह तोमर ने किया मंडल वक्ता अनूप तिवारी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने की कहा पूर्व मंडल अध्यक्ष मधुसुदन शर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी परीक्षण अभियान की जानकारी दी जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इसके पश्चात मंडल अध्यक्ष सत्यम गुप्ता ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने, बूथ स्तर को मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करेंगे तो संगठन और अधिक सशक्त बनेगा और सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया
इस अवसर पर मंडल की कार्यकारिणी नहिला मंडल अध्यक्ष जयवीर सिंह मंडल उपाध्यक्ष संदीप दीक्षित,प्रमोद सिंह, यशपाल सिंह मंडल महामंत्री प्रमोद तिवारी, सोशल मीडिया प्रभारी रूपेश पहाड़िया, रसीद बैग, वरिष्ठ कार्यकर्ता रामभरोशी नेता जी, रमाशंकर लहचोहिया, महेंद्र पहाड़िया, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजन ठाकुर , तपेंद्र सिंह, रमाशंकर उद्देनिया, हरेंद्र सिंह एवं बीजेपी के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्यूरो चीफ धौलपुर मनोज राघव