पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के दुसरे दिन शहर मंडल और ग्रामीण नाहिला मंडल की संयुक्त बैठक रखी गई ,

राजाखेड़ा,

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के दुसरे दिन शहर मंडल और ग्रामीण नाहिला मंडल की संयुक्त बैठक रखी गई ,

जिसमें मंच संचालन कर्ता मोहन प्रकाश राघव ने शहर मंडल का निवासी होने के नाते कहा कि मुझे कोई किसी मिटिग की सुचना नहीं दी जाती है पदाधिकारी द्वेष भावना रखते हुए कार्य कर रहे हैं, और जिला उपाध्यक्ष भाजपा लक्ष्मण सिंह तौमर ने अपने सम्बोधन में कहा कि बताइये भाजपा कार्यकर्ता कोन परेशान हैं किसके काम नहीं हो रहें हैं कहा कि माना की किसी पदाधिकारी की किसी कार्यकर्ता की बोलचाल बन्द हो सकती है लेकिन फिर भी हम सभी पदाधिकारी प्रयास करते हैं कि हम एक-दूसरे के द्वारा सुचना करते हैं। उत्तम दीक्षित ने अपने सम्बोधन में कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ की हड्डी है लेकिन फिर भी हमारा कार्यकर्ता परेशान हैं हम सभी को कार्यकर्ता के काम करने होंगे उन्हें भी सत्ता में कमाने का मौका मिलना चाहिए कार्यकर्ता संत्ता का इंतजार करता है रितिक सक्सेना ने कहा कि हमें अपनी विचारधारा बदलनी पड़ेगी सरकार की ढाई साल तो बीतने वाली हैं और ढाई साल भी बैठकें करने में चली जायेगी जिससे हमारी पार्टी का कोई लाभ नहीं है अतः हमें एकजुट होकर अपनी पार्टी और समाज और देशहित में आगे आना होगा।वहीं विशंभरदयाल शर्मा ने बैठक में प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है कि भारतीय जनता पार्टी का इतिहास और भारतीय जनता पार्टी का विकास हमें भारतीय जनता पार्टी के बारे में जानकारी होनी चाहिए और हम जिस पार्टी में काम कर रहे हैं उसे हम विकास की ओर कैसे ले जा सकते हैं भारतीय जनता पार्टी की कार्य पद्धतियों और विस्तार पर प्रकाश डाला। बैठक के बाद सामूहिक भोजन व्यवस्था रखी गई,प्रशिक्षण के दौरान बैठक में उपस्थित नाहिला मंडल अध्यक्ष जयवीर सिंह राजाखेड़ा मंडल अध्यक्ष सत्यम गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष, मिश्रीलाल मास्टर, गिर्राज सिंह मास्टर, जितेंद्र सिंह राजन सिंह प्रदीप सिंह भीम सिंह रसीद वेग तपेंद्र सिंह, रामनरेश, कंचन सिंह, ऋतिक दीक्षित, शैखी, शिव शंकर परिहार, मुकेश बघेल, रामसेवक निषाद, अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!