नदबई में भारी मन से मनाई गई महात्मा ज्योतिबा फुले की 199 वीं जयंती

भरतपुर 11 अप्रैल 2026

नदबई में भारी मन से मनाई गई महात्मा ज्योतिबा फुले की 199 वीं जयंती

कस्बे में लगातार रूप से संचालित आपराधिक घटनाक्रमों से दुखी सर्वसमाज द्वारा समस्त कार्यक्रम को किया गया निरस्त

 

भरतपुर.. जिले के कस्बा नदबई में हलेना रोड़ स्थित सब्जी मंडी के पास वनखंडी पर महात्मा ज्योतिबा फुले की 199 वीं जयंती दुख और आंशका के बीच मनाई गई … विगत 25 मार्च को कस्बा नदबई निवासी सर्राफा व्यापारी योगेंद्र चोपड़ा की लूट सहित निर्मम हत्त्या की दुःखद वारदात के बाद भी कस्बे में लगातार रूप से संचालित आपराधिक घटनाक्रमों से दुखी सर्वसमाज द्वारा इस बार आज 11 अप्रेल को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर बाइक रैली, जुलूस यात्रा सहित समस्त कार्यक्रमों को निरस्त कर दिया गया ! आयोजित कार्यक्रम के दौरान सैनी समाज के लोगों द्वारा सर्वप्रथम योगेंद्र चोपड़ा के लिए 2 मिनट मौन रख श्रद्धांजलि प्रदान करते हुए दुःख व्यक्त किया गया ..तदोपरांत महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा का विधिवत पूजन कर माला पहनाकर पुष्पांजलि अर्पित की गयी l इसी बीच वरिष्ठ अध्यापक कृष्ण चंद जाटव ने महात्मा फुले जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महात्मा फुले एक महान क्रांतिकारी समाज सुधारक थे, उन्होंने महिला शिक्षा की अलख जगाई एवं छुआ- छूत,वंचित शोषितों के उत्थान के लिए बहुत संघर्ष किये,उनके द्वारा लिखी गयी पुस्तक गुलामगिरी हमें जागरूक एवं सम्बेदंशील बनने की प्रेरणा देती है और हम सभी को उनके आदर्शों पर खरा उतरने का संकल्प लेना चाहिए l इस मौके पर सैनी समाज अध्यक्ष बबलू सैनी,सब्जी मंडी उपाध्यक्ष मदन लाल सैनी,हरिकिशन सैनी आडतिया,,शेरू भोलेवास,छोटेलाल सैनी मेंबर,छैलबिहारी ओमप्रकाश सैनी,फुले बिग्रेड जिला अध्यक्ष रवि सैनी,फुले बिग्रेड जिला प्रभारी जगदीश प्रसाद सैनी ,सैनी समाज उपाध्यक्ष बाबूलाल सैनी,नारायण सैनी आदि समाज के लोग मौजूद रहे..!!

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!