चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट
मो.7440269778
डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल बड़मार (करतला) के छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम
करतला//कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणामों की घोषणा के साथ ही विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, रायपुर द्वारा जारी परिणामों के अनुसार, चाहत अग्रवाल ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं, पुष्पराज जायसवाल 83 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और उदय पात्रा 77 प्रतिशत अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे।
विद्यालय के प्राचार्य श्री राजू साहू जी ने इस शानदार सफलता पर छात्रों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी। विद्यालय की ओर से जारी संदेश में कहा गया, “हमारे मेधावी छात्रों की कड़ी मेहनत, समर्पण और दृढ़ संकल्प ने उन्हें यह सफलता दिलाई है। हमें अपने विद्यार्थियों पर गर्व है।” डीएवी प्रबंधन ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह निरंतर प्रगति करने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय स्टाफ और स्थानीय नागरिकों ने भी मेधावी छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं।