बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट
बेरमो मे CISF का कोयला माफिया पर ताबड़तोड़ वार : 3.5 टन अवैध कोयला,बाइक और साइकिल जप्त
बोकारो जिला के बेरमो क्षेत्र के अवैध कोयला खनन का मामला लगातार सामने आ रहा है जिसको लेकर कोयला खनन के खिलाफ सीआईएसएफ ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है 10 मई 2026 रविवार को सीआईएसएफ द्वारा 3.5 टन अवैध कोयला एवं 01 मोटरसाइकिल एवं 01साइकिल किया जब्त केऔसुब इकाई सीसीएल करगली के कमाण्डेंट श्री राज प्रताप सिंह के निर्देश पर माइंस क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए लगातार गश्ती अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम ढ़ोरी एरिया में तारमी कोल डम्प के पास क्यूआरटी एवं आसूचना कर्मियों ने कार्रवाई करते हुए असामाजिक तत्वों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर जमा किए गए 1.525 टन अवैध कोयला जब्त किया। जानकारी के अनुसार, ढोरी एरिया के अमलो चेक पोस्ट से दीनदयाल चैक के बीच से एक मोटर साइकिल (बिना पंजियन संख्या) एवं एक साइकिल तथा 0.5 टन अवैध कोयला बरामद किया गया। इसकि साथ ही बी एण्ड के एरिया के खासमहल एरिया के प्रदिप होटल के पास से कुल 1.45 टन अवैध कोयला जब्त किया गया। बरामद कोयला सीसीएल प्रबंधन एवं साईकिल बेरमो पुलिस स्टेशन को सुपूर्द किया गया। गश्ती दल में उप कमांडेंट,गरा अभिलाष, सहायक कमांडेंट के वी ए श्रिधर, निरीक्षक पि के सिंह, शिला टोपो,सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार तिवारी,संदीप कुमार, प्रआ/जीडी वंश कुमार सोनकर, आर के यादव,आरक्षक अतुल कुमार,महिपाल कुमार सिंह व अन्य जवान शामिल थे। लगातार लगा हो रही कार्रवाई से कोयला माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है सीआईएसएफ ने साफ किया है कि अवैध खनन और तस्करी पर पूरी तरह लगाम कसी जाएगी