बेरमो एसडीपीओ का थानों में औचक निरीक्षण : फरियादियों से बेहतर व्यवहार त्वरित समाधान और डिजिटल दुरुपयोग पर रोक का निर्देश

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

बेरमो एसडीपीओ का थानों में औचक निरीक्षण : फरियादियों से बेहतर व्यवहार त्वरित समाधान और डिजिटल दुरुपयोग पर रोक का निर्देश

बोकारो :बेरमो एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह सिंह ने पुलिस मुख्यालय झारखंड, रांची एवं पुलिस अधीक्षक बोकारो से प्राप्त निर्देश के आलोक में 10 मई 2026 रविवार को दुग्धा थाना, बोकारो झरिया ओपी तथा चंद्रपुरा थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित सभी पदाधिकारी, कर्मियों एवं थाना मुंशी को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

एसडीपीओ ने कहा कि थाना में आने वाले फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए तथा सभी पुलिसकर्मी यूनिफॉर्म को व्यवस्थित एवं अनुशासित ढंग से पहनें। उन्होंने ओडी ऑफिसर को अपने दायित्वों का निर्वहन विधि सम्मत तरीके से करने का विशेष निर्देश दिया।
उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए गांवों में जाकर लोगों से मिले सीधे संवाद करें तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनें। किसी भी विभाग से हो, उनकी बातों को सुने यदि किसी पीड़ित द्वारा आवेदन प्राप्त होता है और मामला किसी अन्य विभाग से संबंधित है, तो संबंधित विभाग को निराकरण हेतु अनुरोध पत्र भेजने की कार्रवाई सुनिश्चित करें।बैठक में डिजिटल जागरूकता को लेकर भी चर्चा की गई। एसडीपीओ ने कनीय पुलिसकर्मियों को डिजिटल माध्यमों के सही उपयोग के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया। साथ ही चेतावनी दी कि कोई भी व्यक्ति डिजिटल संसाधनों का दुरुपयोग कर साक्ष्यों को प्रभावित करने अथवा निजी हित में उपयोग करने का प्रयास न करे। इस संबंध में सभी पुलिसकर्मियों को सचेत करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के क्रम में बोकारो झरिया ओपी थाना प्रभारी श्रीनिवास कुमार सिंह, दुगदा थाना प्रभारी मनीष कुमार पांडे,, चंद्रपुरा थाना प्रभारी विक्रम कुमार सहित थानों के सभी पुलिसकर्मी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!