बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
बकरीद को लेकर बेरमो थाने में आयोजित हुई शांति समिति की बैठक।
एंकर :बोकारो जिला के बेरमो थाना परिसर में 26 मई मंगलवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व के शांतिपर्ण आयोजन के लिए शांति समिति की बैठक हई यह पर्व आगामी 28 मई को मनाया जाएगा। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी बेरमो मुकेश कुमार और इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी रोहित सिंह ने की। क्षेत्र के जन प्रतिनिधि व गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक में बकरीद पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था, आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर विस्तृत चर्चा हई। बैठक के दौरान बीडीओ मुकेश कुमार ने जन प्रतिनिधि एवं गणमान्य लोगों से बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाने की अपील की। इस दौरान इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष रोहित सिंह ने कहा कि थाना क्षेत्र के सभी संवेदनशील जगहों पर बकरीद पर्व को लेकर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात की जाएगी। पूरे क्षेत्र में पुलिस गश्ती भी जारी रहेगी असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जायेगी। ऐसे में कही भी कोई अफवाह फैले तो इसकी तुरंत सूचना प्रशासन को दें। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि प्रशासन परी तरह सतर्क है और पर्व के दौरान सरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। प्रतिनिधियों ने दिया पूर्ण सहयोग का आश्वासन, प्रशासन की पहल को सराहा। बैठक में मौजूद विभिन्न समुदायों के प्रति निधियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बेरमो थाना पुलिस की इस अग्रिम और सकारात्मक पहल की खुलकर सराहना की। उन्होंने पुलिस प्रशासन को आश्वस्त करते हुए कहा कि बेरमो सदैव से एक बेहद शांतिप्रिय शहर रहा है, जहां सभी धर्मों के लोग मिलकर हर त्योहार मनाते आए हैं। इस बार भी बकरीद का पर्व पूरी तरह हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाएगा, जिसमें प्रशासन को जनता का पूरा सहयोग मिलेगा। इस अवसर पर नप अध्यक्ष निर्मला देवी, पूर्व उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, आजसू नेता संतोष महतो, वार्ड पार्षद रमेश स्वर्णकार, सुरेश करमाली, बिनोद चौहान, राम चरण तुरी, अशोक रवानी, बिलासी देवी, नीतू मिश्रा व सरोजनी दूबे, परवेज अखतर, मोहम्मद कलाम, गणेश मल्लाह, मोहम्मद रईस आलम, श्रीकान्त मिश्रा, अरुण सिंह, अशोक अग्रवाल, जसीम रजा, जितेंद्र सिंह, महबूब आलम, नवल किशोर सिंह, मोहम्मद मुदस्सर, कैलाश ठाकुर, विवेश सिंह आदि मुख्य रूप मौजूद रहे।