बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
पांच हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ ACB के हत्थे चढ़ा ASI
बोकारो: जमीन विवाद मामले में जांच के नाम पर रिश्वत लेना बालीडीह थाने में तैनात सहायक अवर निरीक्षक मोहम्मद याकूब अंसारी को धनबाद भ्रष्टाचार निरोधक दल की विशेष टीम ने पांच हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ धरदबोचा है।
उसकी गिरफ्तारी नया मोड स्थित एक फल दुकान के पास से दंडाधिकारी एवं स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में की गई है।जमीन विवाद की जांच की मदद के लिए मांगी गई थी रिश्वत ए सी बी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार शिकायतकर्ता ने बताया था कि बालीडीह थाना क्षेत्र के मखदुमपुर में 13 डिसमिल जमीन की खरीद के मामले में आलाधिकारी से शिकायत के बाद आलाधिकारियों के आदेश पर इस मामले की जांच का जिम्मा ASI मोहम्मद याकूब को सौंपी गई थी। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं।रिपोर्ट में पक्षपात करने के एवज में पांच हजार की की थी डिमांड शिकायतकर्ता रिश्वत देकर काम कराने के पक्ष में नहीं था, लिहाजा उसने इसकी शिकायत ACB से की थी। ACB ने मामले की सत्यापन रिश्वत की पुष्टि होने के बाद, ACB की धनबाद टीम ने अपना ट्रैप बिछाया जिसमें योजनाबद्ध तरीके से आरोपी पुलिस अधिकारी रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया है। ACB की टीम उसे अपने साथ धनबाद लेकर रवाना हो गई।