बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
अवैध बिजली कनेक्शनों पर सीसीएल की लगातार कार्रवाई, मकोली में फिर चला विशेष अभियान
बोकारो :अवैध बिजली कनेक्शनों के खिलाफ सीसीएल ढोरी क्षेत्र द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है.इसी कड़ी में महाप्रबंधक ढोरी के निर्देश पर क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी सीताराम उइके के नेतृत्व में मकोली के सेंट्रल कॉलोनी से बैंक मोड़ तक विशेष जांच अभियान चलाया गया.अभियान के दौरान अवैध रूप से खींचे गए बिजली के तारों को काटकर हटाया गया.सीसीएल प्रबंधन का कहना है कि अवैध बिजली कनेक्शन न केवल कंपनी को आर्थिक नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि इससे गंभीर दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है. इसी को देखते हुए क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है और जहां भी अवैध कनेक्शन पाए जा रहे हैं, वहां तत्काल कार्रवाई की जा रही है. अधिकारियों ने कहा कि बिजली चोरी और अवैध कनेक्शनों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी.इस अभियान में चंद्रपुरा थाना मकोली ओपी, ई एंड एम विभाग, सीआईएसएफ, क्राइम विभाग, क्यूआरटी तथा सीसीएल सुरक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मियों ने संयुक्त रूप से भाग लिया.