बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
सीसीएल ढोरी में 10 सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियो को विदाई दी गई।
बोकारो जिला के सीसीएल ढोरी जीएम सभागार कक्ष मे मई माह में 10 सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के सम्मान में एक गरिमामयी अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कंपनी की दीर्घकालिक एवं समर्पित सेवा के उपरांत सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को मुख्य अतिथि जीएम रंजय सिन्हा और यूनियन प्रतिनिधियो ने सेवानिवृत्त कर्मियों को माला पहनाकर, उपहार देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।अपने उद्बोधन में क्षेत्रीय महाप्रबंधक ढ़ोरी क्षेत्र द्वारा सेवानिवृत्त कर्मियों की निष्ठापूर्ण सेवाओं की सराहना की गई तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं समृद्ध जीवन हेतु शुभकामनाएं प्रदान की गईं। समारोह में स्टाफ अघिकारी, एसीसी सदस्यगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारीगण एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। सभी ने सेवानिवृत्त कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त कर्मियों ने भी अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए ढ़ोरी परिवार के प्रति आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की।
संचलन क्षेत्र के एसओपी कुमारी माला ने किया।
इस कार्यक्रम में एसीसी सदस्य आर उनेश, विनय कुमार सिंह सहित अन्य दर्जनो लोग शामिल थे।