एसआईआर-2026 को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीईओ सह डीसी ने की बैठक

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

एसआईआर-2026 को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीईओ सह डीसी ने की बैठक

बोकारो जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर जिले के विभिन्न राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में मतदाता सूची को त्रुटिरहित, पारदर्शी एवं अद्यतन बनाने के लिए राजनीतिक दलों की सक्रिय भागीदारी पर बल दिया गया।बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले के सभी 1680 मतदान केंद्रों पर 06 जून 2026 तक बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की शत-प्रतिशत नियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की सफलता के लिए राजनीतिक दलों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर एसआईआर-2026 कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा साझा करते हुए मतदाता सूची में पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, अपात्र नामों को हटाने तथा आवश्यक संशोधन कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर चर्चा की गई।
उपायुक्त ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग करें, ताकि जिले की मतदाता सूची अधिक सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय बन सके।
बैठक में उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी अभियान को सफल बनाने में सहयोग का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!