बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
अनशन स्थल पहुंच डीसी ने सुनी समस्या, आश्वासन के बाद समाप्त हुआ अनशन।
बोकारो: समाहरणालय से लौटने के दौरान उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री अजय नाथ झा की नजर अनशन स्थल पर पड़ी। उन्होंने तत्काल अपनी गाड़ी रुकवाकर अनशनरत श्री सतीश जायसवाल से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।उपायुक्त ने संबंधित मुद्दों के समाधान का भरोसा दिलाते हुए अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) चास को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन की सकारात्मक पहल और उपायुक्त के आश्वासन पर विश्वास जताते हुए श्री सतीश जायसवाल ने अपना अनशन समाप्त कर दिया।इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है तथा जनहित से जुड़े मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।डीसी की इस संवेदनशील पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की। लोगों का कहना है कि प्रशासन का ऐसा मानवीय और जवाबदेह रवैया आमजन का विश्वास मजबूत करता है।
संवेदनशील प्रशासन, जन सरोकार के प्रति प्रतिबद्धता का एक और उदाहरण प्रस्तुत हुआ।