बेरमो बीडीओ की अध्यक्षता में बेरमो में जनगणना 2027 की समीक्षा, पर्यवेक्षकों को मिले सख्त निर्देश

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

बेरमो बीडीओ की अध्यक्षता में बेरमो में जनगणना 2027 की समीक्षा, पर्यवेक्षकों को मिले सख्त निर्देश

 

j

बोकारो जिला के बेरमो प्रखंड सभागार में 1 जून 2026 को जनगणना 2027 कार्य की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बेरमो में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह चार्ज पदाधिकारी ग्रामीण मुकेश कुमार की अध्यक्षता में जनगणना 2027 की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सभी पर्यवेक्षकों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।बैठक में बीडीओ मुकेश कुमार ने जनगणना कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जनगणना का कार्य समय पर और त्रुटिरहित पूरा किया जाए।समीक्षा बैठक में संजय कुमार, खेम नारायण महतो, सुबोध कुमार, प्रवीण कुमार, वेदानन्द, निरंजन प्रसाद, अशोक कुमार वर्मा, रेणु खलखो, सीमा कुमारी, शिल्पी कुसुम किन्डो, रंजन हैम्ब्रम, शैलेश सागर, बैजनाथ महतो, सुरेन्द्र कुमार महतो, मोहम्मद इबरार अहमद, मुफीद आलम, सोनी देवी, सुनील कुमार, प्रदीप कुमार यादव सहित सभी जनगणना पर्यवेक्षक उपस्थित हुए।बीडीओ ने सभी पर्यवेक्षकों को क्षेत्र में जाकर सर्वे कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही डाटा संग्रहण में पारदर्शिता और शुद्धता बरतने को कहा। बीडीओ कहा जनगणना 2027 एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। सभी पर्यवेक्षक अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करें। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। फील्ड में जाकर सही आंकड़े एकत्र करें ताकि योजना बनाने में मदद मिले।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!