मल्टीनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड (इंडिया) के सी.ई.ओ. कृष्ण कुमार उपाध्याय ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से की शिष्टाचार भेंट

जयपुर 2 जून 2026

मल्टीनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड (इंडिया) के सी.ई.ओ. कृष्ण कुमार उपाध्याय ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से की शिष्टाचार भेंट

जयपुर..मल्टीनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड (इंडिया) के सी.ई.ओ. श्री कृष्ण कुमार उपाध्याय ने राजस्थान की उपमुख्यमंत्री एवं वित्त, पर्यटन, कला-संस्कृति तथा लोक निर्माण विभाग की मंत्री राजकुमारी दिया कुमारी से शिष्टाचार भेंट की।इस अवसर पर राजस्थान में पर्यटन विकास, सांस्कृतिक विरासत संरक्षण, युवा प्रतिभाओं के सम्मान, सामाजिक नवाचार एवं वैश्विक स्तर पर राजस्थान की पहचान को सशक्त बनाने जैसे विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। कृष्ण कुमार उपाध्याय ने कहा कि दिया कुमारी जी के नेतृत्व में राजस्थान विकास, पर्यटन, सांस्कृतिक संरक्षण एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर रहा है। उनके कार्य जनहित, प्रशासनिक दक्षता एवं सांस्कृतिक गौरव के उत्कृष्ट उदाहरण हैं।भेंट के दौरान मल्टीनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड (इंडिया) द्वारा राज्य एवं समाजहित में किए जा रहे विभिन्न रचनात्मक कार्यों एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय प्रतिभाओं को पहचान दिलाने के प्रयासों की जानकारी भी साझा की गई।मल्टीनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड (इंडिया) परिवार ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी के सफल नेतृत्व एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएँ प्रेषित कीं…!!

जयपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!