राजाखेड़ा ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली विभाग की कार्रवाई

राजाखेड़ा ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली विभाग की कार्रवाई, जेवीवीएनएल अधीक्षण अभियंता विवेक शर्मा के आदेशानुसार उपखंड राजाखेड़ा के सहायक अभियंता आनंद तिवारी के निर्देशन में दिनांक 2/6/26 दिन मंगलवार को कनिष्ठ अभियंता ग्रामीण एरिया में बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं के ट्रांसफार्मर उठा कर डीसी करने के लिए उपखंड की तकनीकी टीम और विद्युत थाना पुलिस को साथ लेकर कनिष्ठ अभियंता विशाल जायसवाल ने राजाखेड़ा, सिंघावली, धारापुरा,से 6 ट्रांसफार्मर करीब 16 लाख की बकाया राशि पर उतार कर स्टोर कार्यालय में जमा किए, तथा मौके पर 1.10 लाख रुपए जमा कराए साथ ही उतारे गए ट्रांसफार्मर के कनेक्शन पूर्ण रूप से डीसी किए गए, मौके पर 6 VCR भरी गई जिसका जुर्माना 1.84 लाख लगाया गया और उक्त गावो से करीब 120 अवैध केबलों को उतार कर जप्त किया गया,सहायक अभियंता तिवारी ने उपस्थित लोगों से अपील की वे विद्युत तंत्र से छेड़छाड़ न करें,इस से आपके जीवन को खतरा हो सकता है।साथ ही लोगों से कहा कि वे विद्युत चोरी न करें, और लोगों से कहा कि वे प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में पंजीकरण करा कर अपने घर की छत पर सोलर संयत्र लगवा सकते हैं,जिसमें नियमानुसार सब्सिडी भी दी जा रही है,आप सभी उक्त योजना का लाभ उठाए और देश की तरक्की में भागीदार बने,उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ टेक्निशियन अवधेश शर्मा,अमीर चंद,राजवीर सिंह, संदीप सिंह,वीरेंद्र सिंह, संजय,बालकिशन,घनश्याम, सोनपाल, और पुलिस टीम साथ रही। संवाददाता ब्यूरो चीफ मनोज राघव राजाखेड़ा धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!