बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
एसडीओ मुकेश मछुआ की विदाई समारोह संपन्न।
बोकारो जिला के तेनुघाट के सिचाई विभाग के अतिथि भवन परिसर में देर संध्या विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में निवर्तमान एसडीओ मुकेश मछुवा को भावभीनी विदाई दी गई, जबकि नए एसडीओ मनोज कुमार का औपचारिक स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बेरमो एसडीपीओ रविन्द्र कुमार सिंह, गोमिया सीओ आफताब आलम, गोमिया बीडीओ महादेव कुमार महतो, बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार, पेटरवार बीडीओ मुकेश कुमार, पेटरवार सीओ अशोक राम, तेनुघाट ओपी प्रभारी भजनलाल महतो, महुआटांड़ थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा समेत अनुमंडल के सभी प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। वक्ताओं ने निवर्तमान एसडीओ मुकेश मछुवा के 18 माह के कार्यकाल की सराहना की। कहा कि उनके कार्यकाल में प्रशासनिक व्यवस्था बेहतर हुई और विभागों में समन्वय बना। नए एसडीओ मनोज कुमार से विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई गई। मुकेश मछुवा ने सभी के सहयोग के लिए आभार जताया और कहा कि बेरमो अनुमंडल का अनुभव उनके लिए यादगार रहेगा। कार्यक्रम में निवर्तमान एसडीओ को शॉल, बुके व उपहार देकर विदाई दी गई। नए एसडीओ मनोज कुमार और एसडीपीओ रविन्द्र कुमार सिंह को भी अंग वस्त्र व बुके से सम्मानित किया गया।संचालन उत्पल घोष ने किया। भोजन के बाद विशेष आग्रह पर निवर्तमान एसडीओ और तेनुघाट ओपी प्रभारी भजनलाल महतो ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम देर रात तक चला। मौके पर जरीडीह अंचल निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह, गोमिया निरीक्षक जीतेन्द्र कुमार, बोकारो थर्मल थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव, पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा, कसमार थाना प्रभारी कुंदन कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। वहीं अनुमंडल के कई पत्रकार भी मौजूद थे।