राजा बंगला में सीसीएल और सीआईएसएफ ने मिलकर किया वृक्षारोपण, डॉग स्क्वॉड के प्रदर्शन ने खींचा ध्यान

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

राजा बंगला में सीसीएल और सीआईएसएफ ने मिलकर किया वृक्षारोपण, डॉग स्क्वॉड के प्रदर्शन ने खींचा ध्यान

 

बोकारो जिला के बेरमो क्षेत्र के राजा बंगला स्थित सीआईएसएफ डॉग स्क्वॉड परिसर में सीसीएल और सीआईएसएफ के अधिकारियों की उपस्थिति में 6 जून 2026 शनिवार को संयुक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान के तहत जामुन और आम के पौधे लगाए गए।विश्व पर्यावरण दिवस के तहत सीसीएल और सीआईएसएफ ने राजा बंगला स्थित डॉग स्क्वॉड परिसर में संयुक्त रूप से वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम में जामुन और आम के पौधे लगाए गए। पौधारोपण के बाद डॉग स्क्वॉड ने विशेष प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींचा।
कार्यक्रम में सीसीएल की ओर से जीएम ऑपरेशन मनोज पाठक और पीओ कल्याणी शैलेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वृक्षारोपण के दौरान अधिकारियों ने पौधों के नियमित संरक्षण और देखभाल पर जोर दिया ताकि पर्यावरण संरक्षण का यह प्रयास सफल हो सके।वृक्षारोपण के बाद सीआईएसएफ डॉग स्क्वॉड द्वारा विशेष शो का आयोजन किया गया। डॉग स्क्वॉड के अनुशासन और प्रशिक्षण को देखकर सीसीएल अधिकारियों ने जवानों की सराहना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में सीआईएसएफ के उप कमांडेंट गारा अभिलाष, सहायक कमांडेंट के.वी.ए. श्रीधर और वर्पे सार्थक बाबाजी, इंस्पेक्टर चंदन कुमार,ए.के. झा, शिला टोपो,एस.आर. नायक,सब-इंस्पेक्टर संतोष कुमार तिवारी,प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र कुमार सहित अन्य जवानों ने अहम भूमिका निभाई।सीएल और सीआईएसएफ का यह संयुक्त प्रयास सिर्फ हरियाली बढ़ाने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सुरक्षा बलों और नागरिक अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय का भी संदेश दे गया।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!