सीएम_विजिट

सीएम_विजिट : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपने धार्मिक दौरे के तहत डीग जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पूँछरी पहुंचे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का हेलीकॉप्टर विशेष रूप से तैयार किए गए हेलीपैड पर लैंड हुआ, जहां स्थानीय प्रशासन और जनसामान्य द्वारा उनका स्वागत किया गया साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।

 

प्राप्त जानकारी अनुसार पूँछरी पहुंचने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सीधे पूँछरी के लौठा स्थित ऐतिहासिक श्रीनाथ जी मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा मंदिर में ठाकुर जी के दर्शन करने सहित पूरे विधि-विधान व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजन संपन्न किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और अमन-चैन की कामना की गई।

प्राप्त जानकारी अनुसार श्रीनाथ भगवान के दर्शन और आशीर्वाद लेने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा पवित्र गिर्राज जी की परिक्रमा शुरू की गई। कुल 21 किलोमीटर लंबी इस पावन गिर्राज परिक्रमा यात्रा को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा अपनी पत्नी के साथ पूँछरी के लौठा से पैदल ही प्रारंभ किया गया। गोरतलब है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गिर्राज महाराज और श्रीनाथ जी के प्रति गहरी आस्था है।
रिपोर्टर राहुल डागुर शाहपुर लखनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!