बेरमो में CISF की बड़ी कार्रवाई, 3.730 टन अवैध कोयला जब्त, CCL को सौंपा गया

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

बेरमो में CISF की बड़ी कार्रवाई, 3.730 टन अवैध कोयला जब्त, CCL को सौंपा गया

बोकारो जिला के बेरमो थाना क्षेत्र में CISF ने अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 3.730 टन अवैध कोयला जब्त किया है।बोकारो जिले के बेरमो थाना क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ CISF ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। गोपनीय सूचना और ड्रोन निगरानी से मिले वीडियो इनपुट के आधार पर CCL परियोजना के बी.एण्ड के. एरिया में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान कारो एक्सकैवेशन के पीछे और खासमहल क्षेत्र से लगभग 3.730 टन अवैध कोयला बरामद किया गया। जब्त कोयला CCL प्रबंधन को सुपूर्द कर दिया गया है।CISF की सतर्कता, मजबूत आसूचना तंत्र और त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय कोयला चोरों और अवैध कारोबारियों में दहशत है। तकनीक आधारित कार्रवाई, ड्रोन सर्विलांस और लगातार छापेमारी से कोयला चोरी से जुड़े असामाजिक तत्वों के हौसले पस्त हुए हैं।इस अभियान में सहायक कमाण्डेंट वर्पे सार्थक बाबाजी, निरीक्षक एस आर नायक, सब-इंस्पेक्टर संतोष कुमार तिवारी, प्रधान आरक्षक संदीप कुमार, CCL सुरक्षा गार्ड और अन्य CISF जवानों की सक्रिय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!