जानलेवा_जनाना_अस्पताल

#जानलेवा_जनाना_अस्पताल : सीएम सिटी भरतपुर के सबसे बड़े जनाना अस्पताल में प्रसव के दौरान एक नवजात शिशु की मौत पर जमकर बबाल मच गया। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल के स्टाफ पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर धरना दिया पर घंटों बाद भी अस्पताल के किसी भी अधिकारी ने मौके पर पहुच कर पीड़ित परिवार की कोई सुध नही ली।

प्राप्त जानकारी अनुसार जनाना अस्पताल में डॉक्टरों और स्टाफ की लापरवाही के गंभीर आरोप थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अस्पताल प्रशासन पर अभी तक लगातार प्रसूताओं की मौत के आरोप लग रहे थे लेकिन अब एक नया मामला सामने आया है जहां लापरवाही के कारण मृत शिशु के जन्म लेने का आरोप लगा है।

प्राप्त जानकारी अनुसार पीड़ित परिजनों का आरोप है कि प्रसूता को जनाना अस्पताल लाने के बावजूद उसे अस्पताल स्टाफ द्वारा समय पर भर्ती नहीं किया गया और इलाज में देरी की गई, जिसके चलते गर्भ में ही शिशु की मौत हो गई। उक्त घटना से गुस्साए परिजनों ने दोषी स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
रिपोर्टर राहुल डागुर शाहपुर लखनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!