चंद्रपुरा में SIR 2024 को लेकर बीडीओ ईश्वर दयाल महतो का डोर-टू-डोर अभियान, तेलो पंचायत में बांटे फॉर्म, बताए भरने के तरीके

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

चंद्रपुरा में SIR 2024 को लेकर बीडीओ ईश्वर दयाल महतो का डोर-टू-डोर अभियान, तेलो पंचायत में बांटे फॉर्म, बताए भरने के तरीके

 

jh

बोकारो:भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR 2024 को लेकर चंद्रपुरा प्रखंड प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में शनिवार को दोपहर 3 बजे चंद्रपुरा के प्रखंड विकास पदाधिकारी ईश्वर दयाल महतो ने तेलो पंचायत में घर-घर जाकर लोगों के बीच SIR फॉर्म का वितरण किया। बोकारो जिले के चंद्रपुरा में मतदाता सूची को दुरुस्त करने का अभियान तेज हो गया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR 2024 को लेकर चंद्रपुरा प्रखंड प्रशासन एक्शन में है। शनिवार को दोपहर 3 बजे प्रखंड विकास पदाधिकारी ईश्वर दयाल महतो ने तेलो पंचायत में घर-घर जाकर लोगों को SIR फॉर्म बांटे और फॉर्म भरने की विधि भी बताई।बीडीओ ईश्वर दयाल महतो ने बताया कि यह मतदाता सूची को दुरुस्त करने का विशेष अभियान है। इसमें नए मतदाताओं का नाम जोड़ना, मृत या शिफ्ट हो चुके मतदाताओं का नाम हटाना और डुप्लीकेट नाम काटना शामिल है।उन्होंने कहा कि आयोग का लक्ष्य है कि 1 जनवरी 2025 को 18 वर्ष पूरे करने वाले सभी युवाओं का नाम वोटर लिस्ट में दर्ज हो जाए। कोई भी योग्य व्यक्ति वोटर लिस्ट से वंचित न रहे, इसके लिए घर-घर जाकर फॉर्म बांटे जा रहे हैं।बीडीओ ने ग्रामीणों से अपील की कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर एक वोट जरूरी है। फॉर्म भरने में कोई दिक्कत हो तो तुरंत बीएलओ से संपर्क करें। प्रखंड प्रशासन का प्रयास है कि एक भी पात्र मतदाता छूटने न पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!