बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट
SIR डिजिटेशन में अव्वल कार्य पर बीएलओ सेविका सम्मानित, डीसी अजय नाथ झा ने दिया शॉल-बुके
मतदाता सूची पुनरीक्षण में बेरमो अव्वल, डीसी अजय नाथ झा ने बीएलओ सेविका सविता देवी और मधुलता देवी को किया सम्मानित

bo
मतदाता सूची का विशेष ग्रहण पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत SIR से संबंधित डिजिटेशन कार्य में पूरे बोकारो जिले में अव्वल प्रदर्शन करने पर बेरमो प्रखंड की बीएलओ सेविकाओं को सम्मानित किया गया। आज को बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने स्वयं जरीडीह पश्चिमी पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 42 पहुंचकर बीएलओ सेविकाओं को शॉल एवं बुके देकर सम्मानित किया।बोकारो जिले में मतदाता सूची के विशेष ग्रहण पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत चल रहे SIR से संबंधित डिजिटेशन कार्य में बेरमो प्रखंड पूरे जिले में अव्वल रहा है। इस उपलब्धि पर आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ झा ने बेरमो प्रखंड के जरीडीह पश्चिमी पंचायत अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 42, मध्य विद्यालय जरीडीह बस्ती की बीएलओ सेविका श्रीमती सविता देवी एवं श्रीमती मधुलता देवी तथा बीएलओ पर्यवेक्षिका श्रीमती कुमारी सुमित्रा को शॉल और बुके देकर सम्मानित किया। *इस अवसर पर बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा उपस्थित रहे।इस उत्साहवर्द्धक कार्यक्रम में निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो तेनुघाट, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी बोकारो एवं जिले के अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। साथ ही सहायक निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी-सह-अंचल अधिकारी बेरमो संजीत कुमार सिंह एवं अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी बेरमो मुकेश कुमार भी उपस्थित थे, कार्यक्रम में स्थानीय मुखिया श्रीमती देवंती देवी, श्री खेमनारायण महतो, श्री विनोद बिहारी विश्वकर्मा, श्री मिथिलेश कु0 पाण्डेय, श्री गौरव कु0 सिन्हा, श्री सुमित कु0 यादव, श्री महेश साहनी, श्री उमेश कु0 महतो, श्री प्रदीप कु0 यादव, श्री रामरतन कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।उपायुक्त अजय नाथ झा ने SIR कार्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए अन्य सभी बीएलओ सेविकाओं एवं कर्मियों को भी प्रेरित किया। उन्होंने औसत एंट्री से कम वाले मतदान केंद्रों की बीएलओ सेविकाओं को डिजिटेशन कार्य में अपेक्षित प्रगति लाने के लिए क्षेत्र भ्रमण कर दिशा-निर्देश दिए। जिन मतदान केंद्रों में डिजिटेशन कार्य औसत से कम है, वहां सहायक निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी-सह-अंचल अधिकारी बेरमो संजीत कुमार सिंह एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार 10-10 मतदान केंद्रों में जाकर बीएलओ सेविकाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं ताकि मतदाता सूची को शत-प्रतिशत शुद्ध और अपडेट किया जा सके।