कृष्णा परमार सैंपऊ के जन्मदिन पर विधानसभा खेरागढ़ को मिली दो बड़ी सौगातें; निशुल्क ‘बुक बैंक’ और ‘जन समस्या निवारण हेल्पलाइन’ शुरू
जब जब विधानसभा खेरागढ़ को मेरी जरूरत होगी, आपका यह बेटा और भाई हमेशा आपके बीच खड़ा मिलेगा – कृष्णा परमार सैंपऊ

श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत के संस्थापक कृष्णा परमार सैंपऊ के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर विधानसभा खेरागढ़ के नगला वीरभान में एक भव्य ‘जन आशीर्वाद समारोह’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय नागरिकों, युवाओं और संगठन के पदाधिकारियों ने हिस्सा लेकर संस्थापक को बधाई दी इस गरिमापूर्ण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश सिंह सिकरवार रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता अरविंद परमार ने की पूरे कार्यक्रम का कुशल नेतृत्व आगरा के जिला अध्यक्ष विश्वास सिंह परमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंच का सफल संचालन माधव परमार लहकपुर ने किया कृष्णा परमार सैंपऊ ने अपने जन्मदिन के इस विशेष अवसर को सेवा संकल्प में बदलते हुए विधानसभा खेरागढ़ के लिए दो बड़ी घोषणाएं की
निशुल्क ‘बुक बैंक’: क्षेत्र का कोई भी जरूरतमंद या आर्थिक रूप से असमर्थ छात्र शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए संगठन द्वारा निशुल्क पुस्तकें (किताबें) उपलब्ध कराई जाएंगी।
जन समस्या निवारण हेल्पलाइन: क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुनने और उनके त्वरित समाधान के लिए एक विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया समारोह को संबोधित करते हुए भावुक मन से कृष्णा परमार सैंपऊ ने कहा, “खेरागढ़ की जनता से मेरा दिल का रिश्ता है। जब-जब विधानसभा खेरागढ़ को मेरी आवश्यकता पड़ेगी, तब-तब आपका यह बेटा, आपका यह भाई आपके हक और सेवा के लिए हमेशा तैयार मिलेगा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश सिंह सिकरवार ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत का मुख्य उद्देश्य ही समाज में शिक्षा को बढ़ावा देना और युवाओं को सही दिशा दिखाना है। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने संस्थापक कृष्णा परमार सैंपऊ का फूल-मालाओं और साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया और संगठन की इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना की। जन आशीर्वाद समारोह के दौरान राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र सिंह चौहान, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सत्यभान सिंह तोमर, प्रदेश मीडिया प्रभारी उत्तर प्रदेश रामेश्वर तोमर, प्रदेश सलाहकार उत्तर प्रदेश गौरव चौहान (मैनपुरी), जिला महासचिव धौलपुर जितेन्द्र परमार, ब्लॉक उपाध्यक्ष जगनेर शिवेश परमार, ब्लॉक सचिव राजाखेड़ा रोहित तोमर, ब्लॉक सलाहकार राजाखेड़ा सौरभ तोमर, जीतेंद्र तोमर, समर परमार, रिंकू परमार, निरौति शर्मा,गिर्राज शर्मा,ओमी शर्मा,ओमवीर सिकरवार, फेरन सिंह परमार, विनोद परमार, प्रताप सिंह परमार,मातादीन सिकरवार, रामदीन परमार, सत्यप्रकाश परमार, रामविलास परमार, डॉ सुरेंद्र परमार, कोमल परमार, महावीर परमार, हरिओम परमार, दिवान परमार एवं अन्य संगठन कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में ग्रामीण रहे उपस्थित । ब्यूरो चीफ धौलपुर