#आक्रोश_रैली : भरतपुर शहर में भी छात्रों द्वारा नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। शहर के यातायात चौराहे से जिला कलेक्ट्रेट तक निकाली गई आक्रोश रैली के बाद 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम जिला कलेक्टर कमर चौधरी को ज्ञापन सौंपा गया।

छात्रों द्वारा पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं एनटीए अध्यक्ष के तत्काल इस्तीफे और एनटीए एजेंसी को बर्खास्त करने सहित जंतर-मंतर से संसद की ओर शांतिपूर्ण मार्च कर रहे विद्यार्थियों पर बर्बरता से लाठीचार्ज का आदेश देने वाले पुलिस अधिकारियों की जांच करवाकर सख्त कार्रवाई की भी मांग उठाई गई।
रिपोर्टर राहुल डागुर शाहपुर लखनपुर