एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शासकीय हाई स्कूल फत्तेगंज में हुआ वृहद वृक्षारोपण

चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट
मो.7440269778

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शासकीय हाई स्कूल फत्तेगंज में हुआ वृहद वृक्षारोपण


करतला //पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से विकासखंड करतला, जिला कोरबा के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल फत्तेगंज परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधों का वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर मुनगा, कटहल, जामुन, बादाम, आंवला, अमरूद सहित अन्य प्रजातियों के पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि प्रत्येक पौधे की देखभाल एवं संरक्षण की जिम्मेदारी पांच-पांच विद्यार्थियों को सौंपी गई। सभी विद्यार्थियों ने पौधों को नियमित रूप से पानी देने, उनकी सुरक्षा करने तथा उन्हें हरा-भरा एवं विकसित करने का संकल्प लिया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बताया कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ व स्वस्थ जीवन सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती अमृता लाल ने अपने संबोधन में कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान केवल वृक्ष लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का संदेश देने वाला जनआंदोलन है। उन्होंने विद्यार्थियों से लगाए गए प्रत्येक पौधे को जीवित रखने और उसकी नियमित देखभाल करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर श्री रमाकांत राठौर, श्री रामलाल सारथी, श्री धनीराम साहू, श्री शशि भूषण धीरही, सीएसी श्री नारायण सिंह कंवर, विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी सुरक्षा करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का समापन पौधों के संरक्षण एवं हरित वातावरण के निर्माण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। विद्यालय परिवार ने भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया, ताकि पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!