कथारा गायत्री मंदिर से निकली नशा मुक्ति रैली गुरु पूर्णिमा महोत्सव की हुई शुरुआत

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

कथारा गायत्री मंदिर से निकली नशा मुक्ति रैली गुरु पूर्णिमा महोत्सव की हुई शुरुआत

 

बोकारो के कथारा स्थित गायत्री ज्ञान मंदिर में गुरु पूर्णिमा सह वार्षिकोत्सव की शुरुआत नशा मुक्ति रैली के साथ हुई। रैली में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और कार्यकर्ता शामिल हुए। मंगलवार 28 जुलाई को निकाली गई नशा मुक्ति रैली गायत्री ज्ञान मंदिर, कथारा से शुरू होकर कथारा 4 नंबर शिव मंदिर तक गई। रैली में नशा मुक्ति के बैनर और स्लोगन बोर्ड लेकर कार्यकर्ताओं ने नशा छोड़ो, जीवन अपनाओ का संदेश दिया। रैली में *चंद्र भूषण प्रसाद, हनुमान दयाल, सतीश कुमार बरनवाल, राम सेवक पाण्डे, जय प्रकाश विश्वकर्मा,हीरा लाल प्रजापति,लाल बाबू सिंह, पुष्पा सिंह,पुष्पा बरनवाल, सीता देवी,गीता देवी, कलावती देवी, हेमिया देवी इत्यादि गणमान्य लोग शामिल हुए।आयोजकों ने बताया कि 29 जुलाई बुधवार को पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ होगा। सुबह सामूहिक जप,गायत्री चालीसा,यज्ञ और संस्कार के साथ शांतिकुंज प्रतिनिधि का उद्बोधन भी होगा। दोपहर में भोजन प्रसाद और शाम को युग संगीत व दीप महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।वहीं 30 जुलाई गुरुवार को सुबह 10 बजे से रक्तदान-महादान” रक्तदान शिविर लगाया जाएगा।समिति ने सभी से अपील की है कि गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर तन-मन-धन से सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!